आप कल से कर पाएंगे विश्व धरोहर ‘फूलों की घाटी’ के दीदार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

आप कल से कर पाएंगे विश्व धरोहर ‘फूलों की घाटी’ के दीदार

चमोली में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी कल यानि बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। ज़रा सोचिए रंग-बिरंगे, खिलखिलाते, इठताले और झूमते फूलों के बीच जब आप पहुंचेंगे वो पल कितना हसीन होगा। पूरी दुनिया में आपको इतनी मनमोहक, सुकून देने वाली और खूबसूरत जगह शायद ही देखने को मिले। तो फिर


चमोली में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी कल यानि बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। ज़रा सोचिए रंग-बिरंगे, खिलखिलाते, इठताले और झूमते फूलों के बीच जब आप पहुंचेंगे वो पल कितना हसीन होगा। पूरी दुनिया में आपको इतनी मनमोहक, सुकून देने वाली और खूबसूरत जगह शायद ही देखने को मिले। तो फिर पर्यटन के लिए विदेशों में जाकर पैसे खर्च करने की क्या ज़रूरत है जब सबसे खूबसूरत हमारा उत्तराखंड है। चलिए, इस गर्मी की छुट्टी सैर करते हैं फूलों की घाटी की।

फूलों की 500 से ज्यादा प्रजातियां | उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ यानी ‘फूलों की घाटी’ है। यह भारत का राष्ट्रीय उद्यान है और विश्व धरोहर स्थल भी। यह उद्यान 87.50 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। फूलों की घाटी को सन् 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। यहां एक साथ आपको फूलों की 500 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेगी।

31 अक्टूबर तक खुली रहेगी | फूलों की घाटी एक जून से 31 अक्तूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

प्रवेश शुल्क भारतीय पर्यटक : 150 रुपये | विदेशी पर्यटक : 650 रुपये | पांच साल की उम्र तक : निशुल्क

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे