रिश्वतखोर एनजीओ संचालक को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

रिश्वतखोर एनजीओ संचालक को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने पेय पेयजल निगम की सहयोगी संस्था एनजीओ के संचालक गंगा सिंह को नौ हजार पांच सौ रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गंगा सिंह एक ठेकेदार से पाइप सप्लाई के बिल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था। जिससे परेशान होकर ठेकेदार


रिश्वतखोर एनजीओ संचालक को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वतखोर एनजीओ संचालक को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ाहल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने पेय पेयजल निगम की सहयोगी संस्था एनजीओ के संचालक गंगा सिंह को  नौ हजार पांच सौ रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गंगा सिंह एक ठेकेदार से पाइप सप्लाई के बिल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था। जिससे परेशान होकर ठेकेदार ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। विजिलेंस ने अपने स्तर पर जांच कराने के बाद जब शिकायत को सही पाया तो आज गंगा सिंह को पकड़ने का जाल बिछाया। आज जैसे ही गंगा सिंह ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस की टीम ने गंगा सिंह को रंगे हाथों रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

 एसपी विजिलेंस ने बताया कि गंगा सिंह के पास से एक लाख रूपए भी मिले हैं, और ये रकम भी रिश्वत की ही थी। इस रकम को गंगा सिंह पेयजल निगम के तीन अधिकारियों को देने वाला था। फिलहाल गंगा सिंह से पूछताछ के बाद माना जा रहा है कि विजिलेंस की टीम इन अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे