कांग्रेस के बागी को BJP ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य

  1. Home
  2. Country

कांग्रेस के बागी को BJP ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कांग्रेस के बागी नेता हैं। इससे पहले गत मई में विजय बहुगुणा भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ


उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कांग्रेस के बागी नेता हैं। इससे पहले गत मई में विजय बहुगुणा भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ उत्तराखंड विधानसभा के सभी नौ बागी कांग्रेसी विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

गौरतलब  है कि कांग्रेस के इन्ही बागी विधायकों के कारण उत्तराखंड में राजनीतिक संकट गहराया था। उत्तराखंड के स्पीकर ने इन्हें फ्लोर टेस्ट के लिये अयोग्य ठहरा दिया था जिसके कारण ये सभी 9 बागी विधायक विश्वास मत के दौरान मतदान में भाग नहीं ले सके।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे