प्रदेश का विकास नही विनाश करने पर तुले हुए हैं रावत: बहुगुणा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

प्रदेश का विकास नही विनाश करने पर तुले हुए हैं रावत: बहुगुणा

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने हल्द्वानी में पर्दाफाश रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। बहुगुणा ने कहा कि रावत प्रदेश का विकास नही विनाश करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस को खत्म करके हरीश रावत कांग्रेस बना रहे है। आपदा के


पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने हल्द्वानी में पर्दाफाश रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा।

बहुगुणा ने कहा कि रावत प्रदेश का विकास नही विनाश करने पर तुले हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस को खत्म करके हरीश रावत कांग्रेस बना रहे है। आपदा के कामों की बजाय खनन, जमीन और शराब की लूटपाट में है हरीश सरकार मस्त है। उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस से व्यक्तिगत झगड़ा नही है, बल्कि नीति व सिद्धान्तों के कारण पार्टी छोड़ी। जब तक कांग्रेस रुपी राजनीतिक प्रदूषण ख़त्म नहीं हो जाता वह चैन नहीं लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हल्द्वानी की विधायक व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आपदा आयी थी तो आपदा प्रभावित क्षेत्रो का दौरा नहीं किया।
वित्त मंत्री केंद्र की किसी भी बैठक में नही गई। प्रदेश की आय लगातार घट रही है। अपने कार्यकाल में हल्द्वानी व आसपास के क्रेशरो पर लगाया गया जुर्माना भी नहीं यह सरकार नहीं वसूल पाई। यह सब खनन माफिया के साथ मिलीभगत की वजह से हो रहा है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे