दिल्ली | JNU में फिर भारी बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल

  1. Home
  2. Country

दिल्ली | JNU में फिर भारी बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) परिसर में नकाबपोश लोगों ने घुसकर हमला किया है। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष, कई प्रोफेसर समेत 15 छात्र घायल हो गए। छात्र संघ ने दावा किया कि उसकी अध्यक्ष आईशी घोष और कई अन्य छात्र एबीवीपी सदस्यों द्वारा किए गए पथराव में


दिल्ली | JNU में फिर भारी बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) परिसर में नकाबपोश लोगों ने घुसकर हमला किया है। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष, कई प्रोफेसर समेत 15 छात्र घायल हो गए।

छात्र संघ ने दावा किया कि उसकी अध्यक्ष आईशी घोष और कई अन्य छात्र एबीवीपी सदस्यों द्वारा किए गए पथराव में चोटिल हो गए। वहीं एबीवीपी ने वामपंथी छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

दिल्ली | JNU में फिर भारी बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल

इस घटना को लेकर जेएनयू प्रशासन ने कहा कि लाठी-डंडे लिए नकाबपोश शरारती तत्व आस-पास घूम रहे हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस बुलाई गई है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो दिनों से दो समूहों के बीच तनाव चल रहा था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुरोध पर पुलिस ने आज परिसर में प्रवेश किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे