Viral News | घर में मिला दुर्लभ दोमुंहा सांप, अब देखने के लिए उमड़ रही भीड़

  1. Home
  2. Viral News

Viral News | घर में मिला दुर्लभ दोमुंहा सांप, अब देखने के लिए उमड़ रही भीड़

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) हाल ही में अमेरिका में एक दंपति को एक दुर्लभ दो मुंह वाला सांप मिला जो कि काफी दुर्लभ है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के केंटकी में कॉपरहेड प्रजाति का यह सांप लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक दंपति को अपने घर के दालान में यह सांप मिला


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) हाल ही में अमेरिका में एक दंपति को एक दुर्लभ दो मुंह वाला सांप मिला जो कि काफी दुर्लभ है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के केंटकी में कॉपरहेड प्रजाति का यह सांप लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक दंपति को अपने घर के दालान में यह सांप मिला था।

दुर्लभ सांप को अब प्रशासन ने वाइल्‍ड लाइफ सेंटर में रखा है ताकि लोग इसे देख सकें। यह सांप काफी दुर्लभ होता है। इस सांप का जन्‍म इसी महीने हुआ है। सलाटो वाइल्‍डलाइफ एजुकेशन सेंटर ने बताया कि सांप के दोनों सिर काम कर रहे हैं। साथ ही चारों आंखें और दोनों जीभ भी आम तरीके से काम कर रही हैं।

जिस दं‍पति को यह सांप मिला था उसने इसे वाइल्‍डलाइफ सेंटर को सौंप दिया। इसके बाद सेंटर ने बताया कि सांप की सेहत का पूरा ख्‍याल रखा जा रहा है। आम जनता इसे देखने के लिए सेंटर आ सकती है। जब तक यह ठीक है तब तक जनता इसे देख सकती है।

18 अक्‍टूबर को सेंटर ने इसे शेयर किया था तब से इसे करीब 1900 बार शेयर किया जा चुका है। कॉपरहेड सांप जहरीला होता है लेकिन इसकी मात्रा काफी कम होती है। यह मूलत: उत्‍तरी अमेरिका में पाया जाता है। दोमुंहे कॉपरहेड सांप का मिलना काफी दुर्लभ होता है।

www।uttarakhandpost।com

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे