रस्मों के बीच दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

तेलंगाना (उत्तराखंड पोस्ट) तेलंगाना में अनोखा मामला सामने आया जहां एक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। खबर इंकार करना नहीं है बल्कि जिस वजह से इंकार किया वो चौंकाने वाली है।
दरअसल तेलंगाना में वानापार्टी जिले के चारलापल्ली गांव का है। दुल्हन शादी के मंडप पर बैठी थी। शादी की रस्में चल रही थीं, जब दूल्हा मंगलसूत्र बांधने ही वाला था, उससे पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान दुल्हन ने देखा कि उसका पुराना प्रेमी आया हुआ है, इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी में मौजूद रिश्तेदारों ने उसे जल्दबाजी और आवेश में फैसला लेने से मना कर दिया लेकिन दुल्हन अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। रिश्तेदारों के दबाव को देखते हुए दुल्हन मंडप से उठकर शादी के हॉल से बाहर चली गई।
दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि दुल्हन का पुराना प्रेमी शादी में देखा गया था, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी नहीं करने का फैसला किया।
कथित तौर पर कुछ लोगों का कहना है कि परिवार वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल दुल्हन के शादी तोड़ने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन परिवारवालों ने दुल्हन के प्रेमी पर आरोप लगाया है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost