एक-दूजे के हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, इटली में हुई शादी

  1. Home
  2. Entertainment

एक-दूजे के हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, इटली में हुई शादी

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके साथ ही लंबे वक्त से चल रही इनकी शादी की अटकलों पर अब विराम लग गया। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इटली के मिलान से 34 किलो मीटर दूर सिएन में


नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] इटली में  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके साथ ही लंबे वक्त से चल रही इनकी शादी की अटकलों पर अब विराम लग गया। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इटली के मिलान से 34 किलो मीटर दूर सिएन में  विराट और अनुष्का ने आज एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए और  हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं।

अपनी शादी की अधिकारिक पुष्टि करते हुए अनुष्का और विराट  ने ट्विटर पर लिखा कि ”आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपके प्यार ने हमारे इस सफर को और भी खास बना दिया है।

 

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी करसकते हैं)

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे