World Cup से पहले बोले कोहली- शादी करके बना अधिक जिम्मेदार, सुधर गई कप्तानी

  1. Home
  2. Sports

World Cup से पहले बोले कोहली- शादी करके बना अधिक जिम्मेदार, सुधर गई कप्तानी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) टीम इंडिया के ‘मिशन वर्ल्डकप’ शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है। विराट कोहली का कहना है कि अनुष्का शर्मा के साथ शादी होने के बाद ना सिर्फ उनके खेल में बदलाव आया है, बल्कि उनकी कप्तानी भी सुधर गई है। वर्ल्ड कप शुरू होने


World Cup से पहले बोले कोहली- शादी करके बना अधिक जिम्मेदार, सुधर गई कप्तानी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) टीम इंडिया के ‘मिशन वर्ल्डकप’ शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है। विराट कोहली का कहना है कि अनुष्का शर्मा के साथ शादी होने के बाद ना सिर्फ उनके खेल में बदलाव आया है, बल्कि उनकी कप्तानी भी सुधर गई है।

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ICC के संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शादी के बाद आप अधिक जिम्मेदार हो जाते हैं। शादी के बाद आप चीजों को अच्छी तरह से समझना शुरू कर देते हैं, आप हर चीज पर जोर देना शुरू कर देते हैं।

इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा, ‘मैं अब पहले से काफी जिम्मेदार हो गया हूं, इससे मेरी कप्तानी में बदलाव आया है। मैं बतौर इंसान और खिलाड़ी भी काफी बदल गया हूं। बता दें कि विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी।

उनसे इस इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर पुरानी ऑस्ट्रेलियाई टीम से किसी प्लेयर को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगे। विराट ने यहां बिना देर किए महान स्पिनर शेन वॉर्न का नाम लिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे