लोस चुनाव | उत्तराखंड के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 5 सीटों पर इतने लाख लोग करेंगे मतदान
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से एक फरवरी से 25 मार्च तक चलाए गए अभियान का नतीजा यह रहा कि उत्तराखंड में 1.40 लाख से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में और दर्ज हो गए
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।
चुनाव आयोग की ओर से एक फरवरी से 25 मार्च तक चलाए गए अभियान का नतीजा यह रहा कि उत्तराखंड में 1.40 लाख से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में और दर्ज हो गए हैं। जानकारी मिली है कि पांचों सीटों पर 78 लाख 54 हजार 23 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 88600 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।
गौर करें तो मैदानी जनपद देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जिला में महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार नामांकन की अंतिम तिथि तक छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया। जिसके बाद एक फरवरी से 25 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों में 140107 लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया। जबकि 3210 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
यहां जानिए किस जिले में है कितने मतदाता –
जिला पुरुष महिला मतदाता संख्या
देहरादून 755899 671645 1427617
हरिद्वार 712552 616865 1329537
पौड़ी 285987 273369 559365
पिथौरागढ़ 186594 186476 373071
बागेश्वर 106728 186476 210587
अल्मोड़ा 272247 59312 531564
चंपावत 101409 92453 193863
नैनीताल 388759 352487 741263
ऊधमसिंह नगर 626331 563815 1190172
उत्तरकाशी 115591 108831 224423
चमोली 149958 143552 293512
रुद्रप्रयाग 92497 93889 186386
टिहरी 259392 244667 504063
हमारा youtube चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे