निकाय चुनाव | यहां चार से 14 साल की उम्र के भी वोटर भी है मतदान सूची में शामिल

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | यहां चार से 14 साल की उम्र के भी वोटर भी है मतदान सूची में शामिल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगा दिया है। लेकिन इन सबके बीच नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में खामियां भी सामने आयी है। दरअसल, अब वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। नकरौंदा में प्रशासनिक मशीनरी ने नया कारनामा ही कर


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगा दिया है। लेकिन इन सबके बीच नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में खामियां भी सामने आयी है। दरअसल, अब वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

नकरौंदा में प्रशासनिक मशीनरी ने नया कारनामा ही कर दिया। यहां चार साल से 14 साल की उम्र तक के बच्चों को वोटर बना दिया गया है और उनके नाम मतदाता सूची से इस वक्त हटाना अब संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन बच्चों को वोट देने से रोकने के इंतजाम कर रहा है।

नकरौंदा से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अनीता सेमवाल के पति बुद्धदेव सेमवाल वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों की शिकायत लेकर शनिवार को कचहरी पहुंचे। यहां उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस चौहान के सामने वोटर लिस्ट रखी और बताया कि मंगल सिंह के चार वर्षीय बेटे संजय सिंह का नाम भी वोटर लिस्ट में है। मनोज शर्मा के 12 वर्षीय बेटे शुभम, गंगा सिंह की 11 साल की बेटी सावित्री, विश्वास धीमान के 10 साल के बेटे पीयूष धीमान और सचिन थापा के आठ साल के बेटे वंशु थापा और दिव्यांशु थापा के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

उन्होंने इसके प्रमाण भी उपलब्ध कराए। इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में दर्ज नाम राजेंद्र प्रसाद की उम्र 663 साल लिखी गई है। बुद्धदेव सेमवाल ने बताया कि कई के नाम आधे-अधूरे हैं, तो पिता के नाम पर पड़ोसी का नाम लिखा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन इस तरह की गलतियों से मतदाताओं को वोट देने में दिक्कतें आएंगी।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे