उत्तराखंड | इस नगर पंचायत सीट पर पति-पत्नी के बीच है जंग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | इस नगर पंचायत सीट पर पति-पत्नी के बीच है जंग

रूड़की (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के रंग में सारी पार्टियां रंग गई है। सभी उम्मीदवारों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। इस बीच खबर मिली है कि उत्तराखंड के रूड़की झबरेड़ा नगर पंचायत सीट पर पति-पत्नी इस बार नगर निकाय चुनाव में आमने-सामने हैं। जानकारी के मुताबिक बसपा प्रत्याशी दीपक सैनी और


रूड़की (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के रंग में सारी पार्टियां रंग गई है। सभी उम्मीदवारों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। इस बीच खबर मिली है कि उत्तराखंड के रूड़की झबरेड़ा नगर पंचायत सीट पर पति-पत्नी इस बार नगर निकाय चुनाव में आमने-सामने हैं।

जानकारी के मुताबिक बसपा प्रत्याशी दीपक सैनी और उनकी पत्नी अंजली रानी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि नामांकन वापसी पर अंजली रानी अपना पर्चा वापस ले लेंगी, लेकिन पर्चा वापस न लेने के कारण अब दोनों पति-पत्नी चुनावी मैदान में आ गए हैं।़

बता दें कि दीपक सैनी की पत्नी अंजली रानी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन पत्र वापस होने थे। माना जा रहा था कि नाम वापसी पर दीपक सैनी की पत्नी नाम वापस ले लेंगी। शनिवार को शाम चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चली, लेकिन अंजली रानी ने नाम वापस नहीं लिया।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे