मित्रता, सेवा, सुरक्षा सिर्फ स्लोगन नहीं…इसे सार्थक कर रही है उत्तराखंड पुलिस, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Dehradun

मित्रता, सेवा, सुरक्षा सिर्फ स्लोगन नहीं…इसे सार्थक कर रही है उत्तराखंड पुलिस, देखिए वीडियो

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शहर भले ही लॉकडाउन पर है, पर उत्तराखंड पुलिस अपना काम कर रही है। जनता की सुविधा के लिए पुलिस लाइन देहरादून में कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत है। इस कंट्रोल रिम का नंबर 0135-2722100 है। इस पर आप अपनी समस्या बता सकते हैं, जिनका निस्तारण किया


मित्रता, सेवा, सुरक्षा सिर्फ स्लोगन नहीं…इसे सार्थक कर रही है उत्तराखंड पुलिस, देखिए वीडियो

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शहर भले ही लॉकडाउन पर है, पर उत्तराखंड पुलिस अपना काम कर रही है। जनता की सुविधा के लिए पुलिस लाइन देहरादून में कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत है।

इस कंट्रोल रिम का नंबर 0135-2722100 है। इस पर आप अपनी समस्या बता सकते हैं, जिनका निस्तारण किया जाएगा।

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड पुलिस मजबूर, निर्बल, असहाय लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। जरूरतमंद लोगों को खाने पीने व आवश्यक सामग्री मुहैया करायी जा रही है।

इसके साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से रेलवे पटरी, जंगल के रास्ते, प्रदेश की सीमा में दाखिल होने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों की भीड़ जमा न हो इसकी भी निगरानी की जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि हमारा प्रयास है विनम्रता पूर्वक आपकी सुरक्षा करना। कृपया हमारा सहयोग करें। परस्पर सहयोग से हम इस भीषण स्थिति से उभर सकते हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

हल्द्वानी में बनभूलपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे