गणतंत्र दिवस समारोह | राजपथ पर दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति

  1. Home
  2. Country

गणतंत्र दिवस समारोह | राजपथ पर दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर गणतंत्र दिवस की धूम है। एक बार फिर पूरी दुनिया राजपथ से हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति देख रही है। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर तीसरी बार


गणतंत्र दिवस समारोह | राजपथ पर दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति

 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर गणतंत्र दिवस की धूम है। एक बार फिर पूरी दुनिया राजपथ से हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति देख रही है।

इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर आए हैं।

इस बार हिंदुस्तान की ताकत में चार चांद लगाने वाले नए हथियार भी गणतंतत्र दिवस की परेड में नजर आई। वायुसेना में हाल में शामिल किए गए लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे और परिवहन हेलीकॉप्टर चिनूक 26 जनवरी के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार नजर आए।

नीचे लिंक पर क्लिक कर देखिए समारोह का पूरा वीडियो-

देश में बनी तोप धनुष को भी पहली बार दुनिया के सामने दिखाई गईं। पिछले हफ्ते इन तोप का पहला बैच सेना में शामिल हो गया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स शुरुआत की और डेयरडेविल स्टंट से सबको हैरत में डाल दिया।

राजपथ पर ऐसा पहली बार हुआ जब महिला बाइकर्स परेड में स्टंट करते हुए नजर आईं। 65 सदस्यों की ये टीम 350cc रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने कलाबाजी कौशल से सबको चौंका दिया।

भारत की जल थल और वायु सेना ने भी अपना दम दिखाया, दिल्ली के इंडिया गेट पर 22 कमाल की झांकियां निकाली गईं। 90 मिनट की खास गणतंत्र दिवस परेड में हिंदुस्तान की ताकत के साथ संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे