उत्तराखंड | हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है। हम जिस कार्य को करने की घोषणा करेंगे उसको पूर्ण करना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के व्यापक हित में राज्य के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है। हम जिस कार्य को करने की घोषणा करेंगे उसको पूर्ण करना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के व्यापक हित में राज्य के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे।

रावत ने कहा कि पहले किसानों को 02 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराये जा रहे थे, अब यही ऋण किसानों को शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराये जायेंगे। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही किसानों को उनकी आय दुगनी करने की दिशा में भी मदद मिलेगी।

मंगलवार को झबरेडा विधानसभा के अन्तर्गत स्व.लाला आशाराम विद्यावती महेश्वरी धर्मार्थ चिकित्यालय सेवा भारती झबरेडा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जो बात अपनी घोषणा में कहेगी उसे पूर्ण भी करेगी।

उत्तराखंड | हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है: त्रिवेंद्र

रावत ने कहा कि हम वही वायदे करते है जो पूरे हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का ऑनलाइन भुगतान किया गया है और भविष्य में गन्ना किसानों के लिए भी ऐसी ही योजना बनायी जोयगी ताकि उनका समय पर भुगतान किया जा सके। इसके लिए सरकार मिलों पर सख्ती बरतेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना एपीएल और बीपीएल का भेद किये सभी के लिए पांच लाख रूपये के निशुल्क ईलाज की सुविधा के लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू की है। राज्य वासियों से अनुरोध है कि इस योजना का लाभ उठायें। जिन लोगों को आयुष्मान कार्ड नही बना और उन्हें उपचार की जरूरत है तो वह बिना कार्ड पहले जिलाध्सिविल अस्पताल में भर्ती हो जाये वहीं उनका कार्ड बनेगा और फिर उचित उपचार का लाभ वह उठा पाएंगे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे