‘भारत माता की जय’ से नहीं ‘भय’ से देश चलाना चाहती है मोदी सरकार: कांग्रेस

  1. Home
  2. Country

‘भारत माता की जय’ से नहीं ‘भय’ से देश चलाना चाहती है मोदी सरकार: कांग्रेस

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिबल ने कहा कि बीजेपी को पता था कि हरीश जी विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर देंगे, इस लिए इससे पहले ही उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। सिबल ने कहा


उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिबल ने कहा कि बीजेपी को पता था कि हरीश जी विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर देंगे, इस लिए इससे पहले ही उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। सिबल ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और इसे चुनौती देंगे। कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग, ‘भारत माता की जय, से नहीं भारत माता की भय से देश चलाना चाहते हैं’।  (पढ़ें-हरीश ऱावत के विश्वासमत से पहले उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू) (पढ़ें-उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे: हरीश रावत)

कपिल सिब्बल ने कहा कि इन्होंने पहले अलोकतांत्रिक तरीके अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया और अब उत्तराखंड में भी इन्होंने ऐसा ही किया है। सिब्बल ने दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि अब ये लोग अरूणाचल और उत्तराखंड के बाद मणिपुर में भी ऐसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। (पढ़ें-ये लोकतंत्र की हत्या है, BJP ने 25-25 करोड़ में विधायकों को खरीदा : रावत) (पढ़ें-बड़ी ख़बर | 9 बागी कांग्रेस विधायकों की सदस्यता समाप्त)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे