उत्तराखंड | इन पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, सतर्क रहने की जरुरत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | इन पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, सतर्क रहने की जरुरत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लोगों पर इन दिनों मौसम की मार पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के पांच जिलों में आज हिमस्खलन हो सकता है। जानकारी के मुताबिक बर्फ और हिमस्खलन प्रतिष्ठान (सासे) चंडीगढ़ ने चेतावनी जारी करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लोगों पर इन दिनों मौसम की मार पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के पांच जिलों में आज हिमस्खलन हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक बर्फ और हिमस्खलन प्रतिष्ठान (सासे) चंडीगढ़ ने चेतावनी जारी करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत अन्य एजेंसियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

सासे ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीले तूफान आने की आशंका जताई है। इन जिलों में 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा उपाय करने को कहा है।

Follow us on twitter – https://twitter..com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे