सावधान, इन 5 जिलों में पांच फरवरी से भारी बर्फबारी और बारिश का रेड अलर्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

सावधान, इन 5 जिलों में पांच फरवरी से भारी बर्फबारी और बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लोगों को मौसम की मार पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम से जुड़ी जानकारी दी है जो लोगों को थोड़ा परेशान कर सकती है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विशेषकर छह


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लोगों को मौसम की मार पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम से जुड़ी जानकारी दी है जो लोगों को थोड़ा परेशान कर सकती है।

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विशेषकर छह और सात फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में 2000 मीटर की ऊंचाई तक भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सलाह दी है कि इस दौरान लोग ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचें।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) सक्रिय होने के कारण फिलहाल मौसम के तेवर बरकरार रहेंगे। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है, लेकिन छह और सात फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे