उत्तराखंड | दो दिन संभलकर रहें, इन पांच जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | दो दिन संभलकर रहें, इन पांच जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन 6 और 7 फरवरी को मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार छह व सात फरवरी को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है तो अधिक


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन 6 और 7 फरवरी को मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार छह व सात फरवरी को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है तो अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

खासकर पांच पहाड़ी जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे