उत्तराखंड | प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया मानसून कब देगा दस्तक

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया मानसून कब देगा दस्तक

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून


उत्तराखंड | प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया मानसून कब देगा दस्तक

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून से पहले भी प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहेगा। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहेंगे। 26 जून तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए विभाग ने अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई है।

इसके साथ ही पहाड़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बताया गया कि प्री मानसून बारिश अगले 12-13 दिन जारी रहेगी। बाद जुलाई पहले सप्ताह में मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे