पत्नी और साली एक साथ हो गईं प्रेगनेंट, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. Country

पत्नी और साली एक साथ हो गईं प्रेगनेंट, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अमेरिका में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां ओहियो शहर में एकसाथ दो बहने प्रेग्नेंट हो गई। ताज्जुब करने वाली बात ये हैं कि दोनों बहनों की डिलीवरी एक ही समय पर हुई और दोनों ने एकसाथ जुड़वां बच्चों को जन्म भी दिया। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) अमेरिका में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां ओहियो शहर में एकसाथ दो बहने प्रेग्नेंट हो गई।

ताज्जुब करने वाली बात ये हैं कि दोनों बहनों की डिलीवरी एक ही समय पर हुई और दोनों ने एकसाथ जुड़वां बच्चों को जन्म भी दिया। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और। वैसे इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है।

अमर उजाला की खबर के अनुसार इन चार बच्चों ने एक साथ एक ही कोख से जन्म लिया है। ये अलग-अलग गर्भ से जन्में जरूर हैं लेकिन एक ही कपल के भ्रूण हैं। इन्हें दो अलग-अलग कोख में रखा गया था। जब ये बच्चे पैदा हुए तो डॉक्टर्स ने इन्हें क्वाडरपेलेट्स (एक साथ पैदा होने वाले चार बच्चे) बताया।

एनी जॉनसन और उनके पति जॉबी इस कोशिश लंबे समय से बच्चे की कोशिश में लगे थे लेकिन हर बार विफलता हाथ लग रही थी। संतान सुख पाने में असफल होने वाला ये कपल इतने जतन के बाद आखिरकार सफल हो गया। भगवान ने उनकी सुन ही ली और एक साथ चार-चार औलादों का सुख दिया।

जब छोटी बहन एनी जॉनसन कोई औलाद न पैदा होने के कारण परेशान थी तो बड़ी बहन क्रिसी ने मदद करने के बारे में सोचा। क्रिसी ने सोचा कि अपनी बहन की मदद करूंगी तो वह भी मां बन सकती है। इसके बाद क्रिसी ने फैसला कर लिया कि वह अपनी छोटी बहन के लिए सेरोगेट मदर बनेगी।

एनी को संतान सुख देने के एनी की बात सभी ने स्वीकार कर ली। इसके बाद में डॉक्टरों ने सबसे पहले एनी के एग्स कलेक्ट किए और जॉबी के स्पर्म के साथ उन्हें फर्टिलाइज किया। इसके बाद दो भ्रूण को एनी की बड़ी बहन क्रिसी की कोख में विकसित करने के लिए उन्हें बॉडी में ट्रांसफर कर दिया। एनी और क्रिसी की महावारी का दौर भी एक ही था। इस करके डॉक्टर ने एनी को एक आखिरी सलाह दी।

एनी की हामी के बाद डॉक्टरों ने दो भ्रूण उसके शरीर में भी विकसित होने के लिए इम्प्लांट करा दिए। एम्ब्रॉय इम्प्लांटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल था। दोनों बहनें एक साथ प्रेगनेंट हुईं। एनी ने बताया कि उन्होंने प्रेगनेंट होने की आखिरी कोशिश की थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और उनका मां बनने का सालों पुराना सपना पूरा होने जा रहा था।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे