रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बचने के लिए गढ़ी थी ये कहानी

  1. Home
  2. Uttarakhand

रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बचने के लिए गढ़ी थी ये कहानी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या का खुलासा हो गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार लिया है। आपको बता दें कि रोहित शेखर तिवारी की मौत


रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बचने के लिए गढ़ी थी ये कहानी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या का खुलासा हो गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार लिया है।

आपको बता दें कि रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले पर क्राइम ब्रांच की टीम के शक के दायरे में रोहित की पत्नी अपूर्व पहले से ही थी इसलिए वह उससे लगातार पूछताछ कर रही थी है।

अपूर्वा ने किया था खुलासा | पूछताछ में अपूर्वा ने बड़ा खुलासा किया था कि सोमवार की रात 11:00 बजे उनका रोहित से झगड़ा हुआ था। उन्होंने हैरान करने वाली बात कही है कि झगड़े के दौरान दोनों ने एक दूजे का गला दबाया था। अपूर्वा ने आगे कहा कि हो सकता है कि गला जोर से दब गया हो और रोहित की सोने के दौरान मौत हो गई हो। हालांकि क्राइम ब्रांच अपूर्वा की इस बात पर यकीन नहीं कर रही है। क्राइम ब्रांच का मान रही है कि अपूर्वा बचने के लिए उन्हें कहानी सुना रही है ताकि मामला दर्ज हत्या का बन जाए। आपको बता दे क्या पूर्वक भी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता है।

रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बचने के लिए गढ़ी थी ये कहानी

एक महीने पहले हुआ था झगड़ा | जानकारी के मुताबिक मौत से करीब महीने भर पहले रोहित और अपूर्वा के बीच काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में अपूर्वा घर छोड़ कर अपने मायके इंदौर चली गई थी। वो 15 दिन पहले ही वापस रोहित के पास आई थी। इतना ही नहीं, कहते हैं कि दोनों के तलाक पर आखिरी फैसला अगले महीने जून में होना था।

लड़ती रहती थी अपूर्वा | रोहित की मां के मुताबिक अपूर्वा अक्सर रोहित से लड़ती थी और उसे परेशान करती थी। रोहित का किसी महिला से संबंध को लेकर भी अपूर्वा का उससे झगड़ा होता था। उज्जवला का इल्ज़ाम है कि उनके दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी पर अपूर्वा की नजर थी।

संपत्ति पर थी नजर | रोहित की मां उज्जवला का आरोप है कि अपूर्वा और उसका परिवार रोहित की तमाम जायदाद को हड़पना चाहती था। ये भी बताया गया कि शादी से पहले अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था। घरवालों का मानना है कि वो उससे अभी भी बात किया करती थी। वहीं अपूर्वा और रोहित अलग-अलग कमरों में सोते भी थे। दोनों के बीच अब संबंध केवल नाम मात्र के थे।

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी अपूर्वा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे