हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्नी गिरफ्तार, जलती कार में मिला था शव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्नी गिरफ्तार, जलती कार में मिला था शव

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ दिन पहले सलड़ी क्षेत्र में जलती कार में मिले शव के मामले में मंगलवार तड़के अवतार सिंह की पत्नी नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें 16 मई की रात हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास जली कार में ड्राइवर सीट के बगल की सीट पर कंकाल मिला था।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ दिन पहले सलड़ी क्षेत्र में जलती कार में मिले शव के मामले में मंगलवार तड़के अवतार सिंह की पत्नी नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें 16 मई की रात हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास जली कार में ड्राइवर सीट के बगल की सीट पर कंकाल मिला था। कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की थी और वह अब भी लापता हैं। वहीं परिजनों ने कंकाल अवतार का ही होने का दावा कर हत्या की आशंका जताई है।

अवतार सिंह के परिजनों ने सोमवार को अवतार की पत्नी नीलम और उसके साथी मनीष मिश्रा के खिलाफ अवतार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया था।मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भीमताल पुलिस की छह सदस्यीय टीम ने नीलम को उसके रुद्रपुर स्थित आवास सामिया लेक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्नी गिरफ्तार, जलती कार में मिला था शव

रुद्रपुर की सामिया लेक सिटी निवासी और सिडकुल के लेबर सप्लायर अवतार सिंह को उनकी पत्नी नीलम 16 मई को अपना इलाज कराने कार से हल्द्वानी आई थी। उसी दिन शाम को अवतार गायब हो गया।

अवतार की कार भीमताल थाना क्षेत्र के सलड़ी में रात करीब आठ बजे जलती हुई मिली। इसमें एक लाश रखकर फूंकी गई थी।पुलिस ने शनिवार को कार में बचे कंकाल का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में शव पुरुष का होने का खुलासा हुआ था।

पिता गुलजार सिंह और बड़े भाई जगतार सिंह की तहरीर पर भीमताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।मनीष मिश्रा एक सिक्योरिटी कंपनी में इंचार्ज था, जहां से उसे हटाया जा चुका था। बताया जा रहा है कि उसकी और नीलम की लंबे समय से दोस्ती थी।

हल्द्वानी से बड़ी खबर- भीमताल रोड में सलड़ी के पास कार में शख्स को किया आग के हवाले ! देखिए वीडियो

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में कार में आग से मौत का मामला, जांच में पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे