पत्नी ने पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव, महीने भर तक बनाती रही वहां खाना

  1. Home
  2. Country

पत्नी ने पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव, महीने भर तक बनाती रही वहां खाना

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है ।यहां महिला ने अपने पति महेश एक की हत्या कर उसे किचन में दफना दिया और किचन में एक महीने तक खाना बनाती रही। दरअसल अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव में रहने वाला महेश एक महीने


पत्नी ने पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव, महीने भर तक बनाती रही वहां खाना

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है ।यहां महिला ने अपने पति महेश एक की हत्या कर उसे किचन में दफना दिया और किचन में एक महीने तक खाना बनाती रही।

दरअसल अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव में रहने वाला महेश एक महीने से लापता था।22 अक्टूबर को महेश की पत्नी प्रमिला ने अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध लग रहा हैपत्नी ने पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव, महीने भर तक बनाती रही वहां खाना सूचना पर पुलिस मृतक के घर पहुंचे तो उन्हें भी कुछ दुर्गंध का अहसास हुआ। जब किचन में दुर्गंध वाली जगह को खोदा गया तो उसमें से मृतक का शव मिला। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे इसलिए गंगाराम और उसने मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।गुरुवार को अनूपपुर जिले की पुलिस ने उसे अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रमिला की चार लड़कियां हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost        

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे