पंचायत में पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक, पत्नी ने गाल पर दिया- तड़ाक, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Viral News

पंचायत में पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक, पत्नी ने गाल पर दिया- तड़ाक, देखिए वीडियो

मुजफ्फरपुर (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक दंपती के रिश्ते में आयी खटास को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में सुनवाई के दौरान पति से तलाक की बात सुनते ही पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। वायरल हुए इस वीडियो में लड़का जैसे ही लड़की को तलाक,


मुजफ्फरपुर (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक दंपती के रिश्ते में आयी खटास को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में सुनवाई के दौरान पति से तलाक की बात सुनते ही पत्नी ने पति की पिटाई कर दी।

वायरल हुए इस वीडियो में लड़का जैसे ही लड़की को तलाक, तलाक, तलाक कहता है, सामने बैठी लड़की कुर्सी से उठती है और लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगती है। मौके पर उपस्थित कथित पंच लड़के व लड़की को अलग करते हैं।

जानकारी के अनुसार लड़का पहले सरैया में मोबाइल दुकान चलाता था। विवाद के बाद वह दूसरी जगह दुकान खोल लिया है। पंचायत में उपस्थित लोगों का कहना है कि 2014 में ईद के दिन साहेबगंज थाना के एक गांव का लड़का उक्त लड़की को बहला फुसला कर ले गया था। पूरी रात लड़की गायब रही। अगले दिन लड़का और लड़की पक्ष के लोगों की मौजूदगी में दोनों की निकाह एक मौलवी ने कराई थी। हालांकि एक महीने के बाद ही लड़का लड़की को छोड़ दिया और बाद में दूसरी लड़की से निकाह कर ली।

इसके बाद मामले में लड़की पक्ष की ओर से कोर्ट में परिवाद दायर किया गया जिसके आधार पर मामले में सरैया थाने में एफआईआर हुई। अबतक मामले में चार केस हो चुके हैं। उसी मामले को सुलटाने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत बुलाई गई थी। इसमें साहेबगंज से लड़का व उसके पक्ष के लोग पहुंचे थे। बात बढ़ने पर पंचों की सहमति से लड़का उठा और तलाक, तलाक, तलाक बोलने लगा। इससे आक्रोशित लड़की ने उसकी पिटाई कर दी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे