…तो क्या प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी गैरसैण !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

…तो क्या प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी गैरसैण !

गुरुवार से गैरसैण में शुरु हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में चुनाव का असर दिखाई देने की पूरी उम्मीद है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सियासी फायदा लेने के लिए कांग्रेस सरकार गैरसैण पर बड़ा दांव खेल सकती है। माना जा रहा है कि संभवत: चुनाव से पहले उत्तराखंड


गुरुवार से गैरसैण में शुरु हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में चुनाव का असर दिखाई देने की पूरी उम्मीद है।

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सियासी फायदा लेने के लिए कांग्रेस सरकार गैरसैण पर बड़ा दांव खेल सकती है।

माना जा रहा है कि संभवत: चुनाव से पहले उत्तराखंड विधानसभा के इस आखिरी सत्र में सरकार गैरसैण को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

सरकार लंबे समय से उठ रही गैरसैण को राजधानी  बनाने की मांग कि दिशा में अहम फैसला लेते हुए गैरसैण को स्थायी राजधानी तो नहीं, लेकिन प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकती है। ऐसे में देहरादून प्रदेश की शीतकालीन राजधानी रह जाएगी।

हालांकि गैरसैण के विशेष सत्र से क्या निकलेगा, ये तो समय ही बताएगा लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गैरसैण का ये विशेष सत्र ऐतिहासिक फैसले सामने ला सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे