कोरोना |…तो क्या जून तक रहेगा लॉकडाउन ! राज्यों की सलाह पर होगा ये फैसला ?

  1. Home
  2. Country

कोरोना |…तो क्या जून तक रहेगा लॉकडाउन ! राज्यों की सलाह पर होगा ये फैसला ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। लोगों के मन में सवाल है कि क्या लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या फिर 14 अप्रैल तक ही रहेगा। इस बीच, राज्य सरकारों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन को और आगे


कोरोना |…तो क्या जून तक रहेगा लॉकडाउन ! राज्यों की सलाह पर होगा ये फैसला ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। लोगों के मन में सवाल है कि क्या लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या फिर 14 अप्रैल तक ही रहेगा।

इस बीच, राज्य सरकारों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने की अपील की है। केंद्र सरकार इस बारे में विचार कर रही है।

आज तक डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जून तक स्कूल और धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से रोक बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। वहीं, अफसरों के ट्रांसफर भी 6 महीने तक टाले जाने की संभावना है।

राज्यों से मिले फीडबैक में सभी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। राज्यों का कहना है कि प्रतिबंध सभी धर्मों के लिए लागू हो और इसमें कोई छूट नहीं होनी चाहिए। राज्यों का यह भी कहना है कि स्कूल और कॉलेज बिना किसी अपवाद के जून तक बंद रखने होंगे।

क्या 14 अप्रैल के बाद आगे बढ़ेगा लॉकडाउन ? जानिए PM मोदी ने मंत्रियों से क्‍या कहा

सरकारी क्षेत्र में सभी स्थानांतरण और पोस्टिंग को छह महीने के लिए टाल दिया जाएगा, क्योंकि ऐसा करने पर बड़े पैमाने पर भीड़ शामिल होगी। स्थिति में सुधार होने तक होटल, रेस्टोरेंट और बार पूरी तरह से लॉकडाउन के तहत बंद होंगे। जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक शादियों, अंतिम संस्कारों, कॉर्पोरेट टाउन हॉल बैठक जैसे सार्वजनिक कार्यों को लॉकडाउन के तहत बंद रहना चाहिए।

बहरहाल इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को लेना, ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए क्या मोदी सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाएगी या कुछ शर्तों के साथ इसमें छूट देगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

कोरोना संकट के बीच Whatsapp का बड़ा फैसला, मैसेज फॉरवर्ड में किया ये बदलाव

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे