हल्द्वानी | महिला कांस्टेबिल अंकिता पाठक ने की MTV ROADIES में एंट्री, ऐसे जीता जजों का दिल

  1. Home
  2. Uttarakhand

हल्द्वानी | महिला कांस्टेबिल अंकिता पाठक ने की MTV ROADIES में एंट्री, ऐसे जीता जजों का दिल

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) युवाओं में खासा लोकप्रिय शो MTV ROADIES के 16वां सीजन ‘रियल हीरो’ में उत्तराखंड की कांस्टेबिल अंकिता पाठक भी दिखाई देंगीं। उन्होंने दिल्ली ऑडिशन के दौरान निर्णायकों का दिल जीत कर मुंबई में होने वाले राउंड में अपनी जगह बना ली है। यह रोडीज का 16वां सीजन है। मूलरूप से रुद्रपुर ऊधमसिंह


हल्द्वानी | महिला कांस्टेबिल अंकिता पाठक ने की MTV ROADIES में एंट्री, ऐसे जीता जजों का दिल

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) युवाओं में खासा लोकप्रिय शो MTV ROADIES के 16वां सीजन ‘रियल हीरो’ में उत्तराखंड की कांस्टेबिल अंकिता पाठक भी दिखाई देंगीं।

उन्होंने दिल्ली ऑडिशन के दौरान निर्णायकों का दिल जीत कर मुंबई में होने वाले राउंड में अपनी जगह बना ली है। यह रोडीज का 16वां सीजन है। मूलरूप से रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी 23 वर्षीय अंकिता वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबिल के पद पर हल्द्वानी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह बॉक्सर भी हैं। उन्होंने पुलिस की स्टेट चैंपियनशिप भी जीती है।

उन्होंने बताया कि शो के चलते वह नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाईं। उनके पिता हरिश्चंद्र किसान और मां हेमा गृहिणी हैं। दो छोटे भाई अभी पढ़ रहे हैं। वह कहती हैं कि वह इस शो के माध्यम से उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं, जिन्हें सपने देखने से रोका जाता है।

हल्द्वानी | महिला कांस्टेबिल अंकिता पाठक ने की MTV ROADIES में एंट्री, ऐसे जीता जजों का दिल

अपनी बॉक्सिंग, स्टेमिना, इमोशन, एंटरटेनमेंट की खासियत देख कर ही उन्हें निर्णायक अभिनेत्री नेहा धूपिया, पूर्व रोडीज रणविजय, प्रिंस, वीजे निखिल प्रिंस और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह ने उन्हें अगले राउंड के लिए चुना है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे