उत्तराखंड | अंगीठी जलाकर सो गए पति-पत्नी, गैस से महिला की मौत, पति गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | अंगीठी जलाकर सो गए पति-पत्नी, गैस से महिला की मौत, पति गंभीर

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) ठंड से पूरे उत्तराखंड के लोग कड़कड़ा रहे है। इस बीच एक बुरी खबर मिली है जिसके मुताबिक अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के चमकना गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पति को गंभीर हालत में रामनगर रेफर किया गया है। जानकारी


उत्तराखंड | अंगीठी जलाकर सो गए पति-पत्नी, गैस से महिला की मौत, पति गंभीर

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) ठंड से पूरे उत्तराखंड के लोग कड़कड़ा रहे है। इस बीच एक बुरी खबर मिली है जिसके मुताबिक अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के चमकना गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पति को गंभीर हालत में रामनगर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक चमकना गांव निवासी उमराव सिंह पुत्र मुर सिंह (68 वर्ष) और उनकी पत्नी हीरा देवी (61 वर्ष) कड़ाके की ठंड से बचने के लिए शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गये। रात में अंगीठी की गैस से दोनों बेहोश हो गये।

सुबह जब उमराव के चचेरे भाई जोगा सिंह ने दरवाजा खटखटाया तो घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो हीरा देवी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। बेसुध उमराव सिंह को गंभीर हालत में देवायल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया।

उत्तराखंड | अंगीठी जलाकर सो गए पति-पत्नी, गैस से महिला की मौत, पति गंभीर

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे