खौफनाक मंजर | बागवानी कर रही महिला को जिंदा निगल गया अजगर

  1. Home
  2. Country

खौफनाक मंजर | बागवानी कर रही महिला को जिंदा निगल गया अजगर

इंडोनेशिया (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) इंडोनेशिया के मुना प्रांत के एक गांव में उस वक्त भयावह मंजर देखने को मिला जब सात मीटर लंबे अजगर के पेट से एक महिला का शव निकाला गया। दरअसल अजगर ने बागवानी कर रही महिला को जिंदा निगल लिया था। महिला की खोजबीन के दौरान लोगों को एक अजगर नजर आया जिसका


इंडोनेशिया (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) इंडोनेशिया के मुना प्रांत के एक गांव में उस वक्त भयावह मंजर देखने को मिला जब सात मीटर लंबे अजगर के पेट से एक महिला का शव निकाला गया।

दरअसल अजगर ने बागवानी कर रही महिला को जिंदा निगल लिया था। महिला की खोजबीन के दौरान लोगों को एक अजगर नजर आया जिसका पेट फूला हुआ था, लोगों को शक हुआ कि हो न हो इसी ने महिला को निगला है, फिर लोगों ने अजगर को मारकर उसके पेट से महिला का शव निकाला।

NBT की खबर के अनुसार यह घटना इंडोनेशिया के मुना प्रांत के माबुलु गांव में हुई। 54 वर्षीय वा टिबा को आखिरी बार गुरुवार शाम बागवानी करते देखा गया था। उनके दो बेटे उस वक्त परेशान हो गए जब अगली सुबह तक वह नजर नहीं आईं। इसके बाद कम से कम 100 ग्रामीण भी उसकी खोज में निकले। तब उन्हें टॉर्च और वा टिबा की चप्पलें दिखीं। इसके 30 मीटर दूर ही झाड़ी में उन्हें अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था।

परेशान बेटों ने पुलिस को फोन किया और सुबह 6 बजे ग्रामीण उसके घर में जुटने लगे। उन्होंने इसके बाद अजगर को मार डाला और महिला का शव निकालने के लिए अजगर के शव को काटा। महिला का सिर अजगर की पूंछ के पास था, इसका मतलब था कि महिला को सिर से निगला गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वा टिबा बागवानी के लिए निकली थी, लेकिन फिर घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया स्थानीय लोगों को अजगर नजर आया जो चल नहीं पा रहा था। जिससे लोगों को यह अहसास हुआ कि उसने वा टिबा को निगल लिया है। लोग अजगर को लेकर आए और उसे काटना शुरू कर दिया। उनका संदेह सही साबित हुआ और वा टिबा का शव सांप से निकला। दुर्भाग्यवश महिला की जान जा चुकी थी।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे