हैरान करने वाली ख़बर | दस साल से कोमा में पड़ी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

  1. Home
  2. Viral News

हैरान करने वाली ख़बर | दस साल से कोमा में पड़ी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

फीनिक्स (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के एक हॉस्पिटल से अजीब मामला सामने आया है। वहां करीब 10 साल से कोमा में पड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस और हॉस्पिटल स्टाफ यह समझ नहीं पा रहा कि ऐसा कैसे हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला


फीनिक्स (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के एक हॉस्पिटल से अजीब मामला सामने आया है। वहां करीब 10 साल से कोमा में पड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस और हॉस्पिटल स्टाफ यह समझ नहीं पा रहा कि ऐसा कैसे हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला यूएस के ऐरिजोना राज्य के एक शहर में स्थित हैसिएंडा हेल्थकेयर में करीब एक दशक से भर्ती थी।

खबरों के मुताबिक, 29 दिसंबर को उसके प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद स्टाफ ने उसके धीरे-धीरे कराहने की आवाज सुनी। उस वक्त तक उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर बाद में पता लगा कि महिला तो प्रेगनेंट है। बता दें कि महिला ने अब एक लड़के को जन्म दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल का स्टाफ भी शक के दायरे में है। मामले की वजह से बाकी हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

अब महिला के लिए एक मानव अधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है। टाशा मेनेकर नाम की वह महिला वकील भी हैं। उन्होंने मांग की है कि हॉस्पिटल में काम करनेवाले मर्द स्टाफ का डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे