पुलिस महकमे में शोक की लहर, सड़क हादसे में घायल महिला दरोगा की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

पुलिस महकमे में शोक की लहर, सड़क हादसे में घायल महिला दरोगा की मौत

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) दीपावली के दिन एक ऐसी खबर सामने आयी है जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। बीते दिनों नैनीताल, वीरभट्टी के पास हुए सड़क सड़क हादसे में घायल महिला सब इंसपेक्टर माया बिष्ट की भी मौत हो गयी है। बता दें कि उनका और घायल एसओ का इलाज


पुलिस महकमे में शोक की लहर, सड़क हादसे में घायल महिला दरोगा की मौत

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) दीपावली के दिन एक ऐसी खबर सामने आयी है जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। बीते दिनों नैनीताल, वीरभट्टी के पास हुए सड़क सड़क हादसे में घायल महिला सब इंसपेक्टर माया बिष्ट की भी मौत हो गयी है।

बता दें कि उनका और घायल एसओ का इलाज हल्द्वानी में चल रहा था। दोनों गंभीर रुप से घायल थे। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अचानक महिला दारोगा की हालत बिगड़ गई और उन्होने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि माया बिष्ट लालकुआ थाने में महिला दरोगा के पद पर तैनात थी। उनकी मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है।

पुलिस महकमे में शोक की लहर, सड़क हादसे में घायल महिला दरोगा की मौत

लालकुआ कोतवाली में तैनात दरोगा माया बिष्ट न सिर्फ अपने कार्यों के प्रति सजग रहती थी, बल्कि इमानदारी से हर कार्य को करती थी। लालकुआ में ही माया बिष्ट का घर है माया बिष्ट के पति सुरेश बिष्ट ईएसआई हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं और सुरेश और माया की एक सुंदर बेटी भी है।

हल्द्वानी | खाई में गिरा पुलिस का वाहन, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे