एक महिला ने 5000 लोगों को किया संक्रमित, पूरे देश में फैला कोरोना वायरस

  1. Home
  2. Country

एक महिला ने 5000 लोगों को किया संक्रमित, पूरे देश में फैला कोरोना वायरस

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अबतक 16,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी ह। जबकि 3.6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू हो चुका है। लेकिन


एक महिला ने 5000 लोगों को किया संक्रमित, पूरे देश में फैला कोरोना वायरस

ई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अबतक 16,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी ह। जबकि 3.6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना के देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू हो चुका है। लेकिन लोग अब भी अपने घरों से बाहर दिखाई दे रहे है। PM मोदी ने लोगों से अपने घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। लॉकडाउन के दौरान भी घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को यह खबर पढ़नी चाहिए। शायद तब वह जान सकें कि कोरोना वायरस किस तरह जानलेवा साबित हो रहा है।

खबर दक्षिण कोरिया की है। यहां सिर्फ एक लड़की की वजह से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गयी है। इस देश में सिर्फ एक लड़की ने ही 5 हजार लोगों को कोरोना का मरीज बना दिया है। दरअसल, दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस फैलने की पड़ताल में पाया है कि कैसे एक महिला की लापरवाही की वजह से उनके देश में हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

एक महिला ने 5000 लोगों को किया संक्रमित, पूरे देश में फैला कोरोना वायरस

जानकारी के मुताबिकक कोरोना से संक्रमित एक महिला सुबह की प्रार्थना के लिए साउथ कोरिया के शेंचोंजी चर्च गई। यहां करीब 1,200 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद यह महिला 6 फरवरी को छोटी सी दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंची। जहां महिला को हल्का बुखार पाया गया पर उसे नजरअंदाज कर दिया गया। अस्पताल में भी 119 लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया।

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर ये महिला क्वीन वैल होटल में खाना खाने गई। यहां पर भी कई लोग संक्रमण की चपेट में आ गए और देखते ही देखते यह वायरस पूरे साउथ कोरिया में फैल गया।

इस महिला में कोरोना के संक्रमण की पहचान नहीं हो पाई, जिसके 5000 लोगों में कोरोना का संक्रमण फैल गया और कई लोगों की जान जा चुकी है। अब वहां की सरकार ने इसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की शिकायत दर्ज कराई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे