दून में सरकारी अस्पताल में फिर फर्श पर हुई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा को लेकर घूमता रहा स्टाफ

  1. Home
  2. Dehradun

दून में सरकारी अस्पताल में फिर फर्श पर हुई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा को लेकर घूमता रहा स्टाफ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दून में स्वाथ्य सुविधाओं में खामियां कम होने का नाम नही ले रही है। इस बीच एक बार फिर दून के एक अस्पताल की फर्श पर एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती को एडमिट करने और उसे बेड देने की जहमत नहीं उठाई। बताया गया


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दून में स्वाथ्य सुविधाओं में खामियां कम होने का नाम नही ले रही है। इस बीच एक बार फिर दून के एक अस्पताल की फर्श पर एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती को एडमिट करने और उसे बेड देने की जहमत नहीं उठाई।

बताया गया कि दून महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को चकराता निवासी गर्भवती मनीषा तोमर (वर्तमान निवासी सुंदरवाला) को रायपुर सीएचसी से रेफर किया गया। मनीषा अपने पति के साथ दोपहर में अस्पताल पहुंची। पति बच्चन तोमर का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे के जन्म का समय नजदीक होने और दून अस्पताल ले जाने को कहा था। इसके बाद जब वह सुबह महिला अस्पताल पहुंचे तो मनीषा को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया। लेबर रूम में ले जाने की बजाय वह इधर-उधर घुमाते रहे। मनीषा को अल्ट्रासाउंड कराने को बोला गया। वह अल्ट्रासाउंड के लिए आधे घंटे तक इंतजार में खड़ी रही। अचानक तेज दर्द होने लगा तो वह लेबर रूम वापस आ गई।

आरोप है कि डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लौटा दिया। वह लेबर रूम से बाहर निकली ही थी कि गैलरी में ही प्रसव हो गया। आनन-फानन में गर्भवती को उसके पति और वहां मौजूद लोग उठाकर लेबर रूम ले गए, जहां गर्भवती महिला का आगे का इलाज किया गया। महिला के पति का यह भी आरोप है कि स्टाफ ने उनकी पत्नी से व्हीलचेयर भी छीन ली।

गौरतलब है कि एक महीने पहले भी ऐसी ही घटना दून अस्पताल में हुई थी। गर्भवती ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया था जिसमें जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। सरकार ने जांच का आदेश दिया था लेकिन जांच से पहले ही विभागीय अधिकारियों ने दून अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे