हरिद्वार | महिला कांवड़ यात्री ने पुलिस की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार | महिला कांवड़ यात्री ने पुलिस की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार में इन दिनों कावड़ियों का रेला लगा हुआ है। पूरे शहर में इन दिनों भोले के भक्त ही दिख रहे है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक रविवार को यहां एक गर्भवती महिला ने पुलिस की गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद श्यामपुर पुलिस ने


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार में इन दिनों कावड़ियों का रेला लगा हुआ है। पूरे शहर में इन दिनों भोले के भक्त ही दिख रहे है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक रविवार को यहां एक गर्भवती महिला ने पुलिस की गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद श्यामपुर पुलिस ने बदायूं (यूपी) की गर्भवती महिला को इसके बाद महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चंडीघाट क्षेत्र में बने नमामि गंगे घाट पर अपने पति के साथ खड़ी गर्भवती महिला को कराहता देख पुलिसकर्मियों ने वजह पूछी। तब पति ने बताया कि वह कांवड़ लेने आए थे और उसकी पत्नी गर्भवती है। महिला का दर्द लगातार बढ़ रहा था।

मौके पर मौजूद एसआई कर्मवीर सिंह ने यह बात एसओ श्यामपुर दीपक कठैत को बताई। एसओ ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सरकारी वाहन से महिला को महिला अस्पताल रवाना किया। महिला अस्पताल में भर्ती होती इससे पहले ही उसने गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे