कोरोना से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, भारत को मिलेंगे एक अरब डॉलर

  1. Home
  2. Country

कोरोना से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, भारत को मिलेंगे एक अरब डॉलर

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता ही जा रहा हैं जबकि इससे 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है ।कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है।इस बीच विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। विश्व बैंक


कोरोना से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, भारत को मिलेंगे एक अरब डॉलर

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता ही जा रहा हैं जबकि इससे 53 लोगों की मौत भी हो चुकी  है ।कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है।इस बीच विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

विश्व बैंक ने गुरुवार कोरोनो वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए भारत के लिए 1 अरब डॉलर के आपातकालीन वित्तीय सहायता के लिए मंजूरी दी है। विश्व बैंक ने कहा कि विश्व बैंक की सहायता परियोजनाओं का पहला सेट 1.9 अरब डॉलर का है, जो 25 देशों की सहायता करेगा वहीं आपातकालीन वित्तीय सहायता का सबसे बड़ा हिस्सा 1 अरब डॉलर भारत को दिया गया हैकोरोना से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, भारत को मिलेंगे एक अरब डॉलर

विश्व बैंक ने कहा, इस आर्थिक मदद से ‘भारत में 1 अरब डॉलर आपातकालीन वित्तपोषण बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और प्रयोगशाला डायग्नोस्टिक्स का समर्थन करेगा साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीद करेगा वहीं दक्षिण एशिया में विश्व बैंक ने पाकिस्तान के लिए 20 करोड़ डॉलर और अफगानिस्तान के लिए 10 करोड़ डॉलर को मंजूरी दी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे