शहादत को सलाम | शहीद जवानों को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

  1. Home
  2. Country

शहादत को सलाम | शहीद जवानों को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए 25 जवानों के पार्थिव शरीर को रायपुर स्थित सीएएफ कैंप में आज सुबह लाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत सीआरपीएफ के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड


शहादत को सलाम | शहीद जवानों को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए 25 जवानों के पार्थिव शरीर को रायपुर स्थित सीएएफ कैंप में आज सुबह लाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत सीआरपीएफ के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर कल घात लगाकर हमला किया था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवानों की मौत हो गयी तथा छह जवान घायल हो गए। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया।

रायपुर लाए गए घायल जवान शेर मोहम्मद ने संवाददाताओं को बताया कि वह जब सड़क की सुरक्षा में थे तब लगभग तीस सौ नक्सलियों ने अचानक पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिनमें महिला नक्सली भी शामिल थीं। नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे. घायल जवान ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवान ने दावा है किया कि इस मुठभेड़ के दौरान लगभग एक दर्जन नक्सली भी मारे गए हैं।

शहादत को सलाम | शहीद जवानों को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

शहादत को सलाम | शहीद जवानों को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

राज्य के पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय ने बताया कि सुबह जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल में लगभग एक सौ जवान थे। दल जब 12 बजे बुरकापाल के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी कार्रवाई की, दोनों ओर से लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी हुई।

 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74वें बटालियन की ‘डेल्टा कंपनी’ से ताल्लुक रखने वाले अन्य शहीद जवानों के नाम इस प्रकार हैं: उप निरीक्षक के के दास, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, रामेश्वर लाल, नरेश कुमार, हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, बन्ना राम, एल पी सिंह, नरेश यादव, पद्मनाभानंद और राम मेहर, कांस्टेबल सौरभ कुमार, अभय मिश्रा, बनमाली राम, एन पी सोनकर, के के पाण्डेय, विनय चन्द्र बर्मन, पी अलागुपंडी, अभय कुमार, एन सेंथिल कुमार, एन तिरूमुरूगन, रंजीत कुमार, आशीष सिंह, मनोज कुमार और अनूप कर्माकर। छह घायलों की पहचान एएसआई आर चेंबरम, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, शेर मोहम्मद, लच्छु उरांव और सोनवाणे ईश्वर सुरेश के रूप में हुई है।

देखिए – सुकमा नक्सली हमले में शहीद और घायल वीर जवानों की पूरी सूची

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे