राहत | 29 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुला यमुनोत्री धाम मार्ग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

राहत | 29 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुला यमुनोत्री धाम मार्ग

उत्तरकाशी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] 29 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार जानकी चट्टी भैरव मंदिर के पास दो बोल्डर मार्ग पर गिरने से बंद हुए यमुनोत्री धाम मार्ग को खोल दिया गया है। मार्ग खुलने से यमुनोत्री धाम में फंसे सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि सोमवार देत रात


उत्तरकाशी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] 29 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार जानकी चट्टी भैरव मंदिर के पास दो बोल्डर मार्ग पर गिरने से बंद हुए यमुनोत्री धाम मार्ग को खोल दिया गया है। मार्ग खुलने से यमुनोत्री धाम में फंसे सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि सोमवार देत रात हुई बारिश के कारण जानकी चट्टी के पास दो बोल्डर मार्ग पर आ गिरे थे, जिसके कारण यात्रियों को यमुनोत्री धाम में ही रुकना पड़ा। घोड़ा, खच्चर, डंडी कंडी से यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को पुलिस ने जानकी चट्टी में रोक दिया था। इस बीच पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से पैदल निकलने का रास्ता बनाया था। जिसके बाद अभ इस मार्ग को 29 घंटे की मशक्कत के बाद खोल दिया गया।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे