सोनम गुप्ता के बाद अब यशपाल आर्य भी हुए बेवफा !

  1. Home
  2. Viral News

सोनम गुप्ता के बाद अब यशपाल आर्य भी हुए बेवफा !

सोनम गुप्ता बेवफा है…कुछ याद आया, इसको तो शायद ही आप भूले होंगे। उस पर से इस पर श्याम रंगीला का पीएम मोदी की मिमिक्री भी आपको याद ही होगी। आप सोच रहे होंगे की हम आज अचानक से सोनम गुप्ता की बेवफाई की बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल सोनम गुप्ता बेवफा है की


सोनम गुप्ता के बाद अब यशपाल आर्य भी हुए बेवफा !

सोनम गुप्ता बेवफा है…कुछ याद आया, इसको तो शायद ही आप भूले होंगे। उस पर से इस पर श्याम रंगीला का पीएम मोदी की मिमिक्री भी आपको याद ही होगी।

आप सोच रहे होंगे की हम आज अचानक से सोनम गुप्ता की बेवफाई की बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल सोनम गुप्ता बेवफा है की तर्ज पर उत्तराखंड में यशपाल आर्य बेवफा है लिखे हुए नोट वायरल हो रहे हैं।

सोनम गुप्ता के बाद अब यशपाल आर्य भी हुए बेवफा ! सोनम गुप्ता के बाद अब यशपाल आर्य भी हुए बेवफा !

जी हां हम उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य की बात कर रहे हैं जिन्होंने अभी चंद दिन पहले ही कांग्रेस को बॉय-बॉय बोलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। यशपाल ने सुबह भाजपा का दामन थामा तो शाम को बीजेपी ने यशपाल और उनके बेटे संजीव आर्या को बाजपुर और नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट दे दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया के साथ ही उत्तराखंड में यशपाल आर्य बेवफा हैं लिखे हुए नोट वायरल हो रहे हैं। यशपाल आर्य बेवफा है दस रुपए के नोट से लेकर दो हजार रुपए के नोट पर लिखा देखा जा रहा है।

कांग्रेस के उत्तराखंड में आईटी सेल के प्रमुख अमरजीत सिंह ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अमरजीत ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा -“बड़े शौक से बनाया तुमने कांग्रेस में अपना घर, रहने की बारी आई तो तुमने ठिकाना भाजपा में बदल लिया।”

ये सोनम तो बेवफा नहीं है, चाहे तो अपनी आंखों से देख लो।

कहा जा रहा है कि चुनाव से ऐन पहले अपने और अपने बेटे के लिए टिकट की शर्त पर यशपाल ने भाजपा का दामन थामा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही उसके बाद से यशपाल पर निशाना साधते हुए नोटों पर यशपाल आर्य बेवफ है लिखना शुरु करके इसे वायरल कर दिया है।

#Viral News | क्या आपने सुना सोनम गुप्ता की बेवफाई पर मोदी का बयान !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे