कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, आज BJP का दामन थामेंगे यशपाल आर्य !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, आज BJP का दामन थामेंगे यशपाल आर्य !

उत्तराखंड में अपनी सत्ता बचाने में लगी कांग्रेस को बड़ झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उत्तराखंड की खबरों पर हर अपडेट के लिए आप हमारा मोबाइल एप्लिकेशन जरुर डाउनलोड करें। नीचे दिए गए लिंक पर


उत्तराखंड में अपनी सत्ता बचाने में लगी कांग्रेस को बड़ झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

उत्तराखंड की खबरों पर हर अपडेट के लिए आप हमारा मोबाइल एप्लिकेशन जरुर डाउनलोड करें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप उत्तराखंड पोस्ट के माबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करें –

https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost&

सूत्रों के अनुसार यशपाल आर्य इस विधानसभा चुनाव में अपने टिकट के साथ ही बेटे संजीव आर्य के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन उनको इस पर आलाकमान से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा था, जिसके बाद वे अब कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

खबर है कि भाजपा से उन्हें खुद के लिए और अपने बेटे के लिए टिकट का आश्वासन मिला है। यशपाल आर्य को बाजपुर से तो उनके बेटे को भाजपा नैनीताल सीट से टिकट दे सकती है।

हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जो जानकारी है उसके अनुसार यशपाल आर्य आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में अपने बेेटे संजीव आर्य के साथ भाजपा का दामन थाम लेंगे। खबर ये भी है कि थराली से कांग्रेस विधायक प्रोफेसर जीतराम  और यमुनोत्री से कांग्रेस विधायक केदार सिंह रावत भी हाथ का साथ छोड़कर आज भाजपा में शामिल होंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे