उत्तराखंड | नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं यशपाल आर्य

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं यशपाल आर्य

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी का दामन थामने वाले वर्तमान में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने लोक सभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर बोलते हुए कहा कि वह नैनीताल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य ने


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी का दामन थामने वाले वर्तमान में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने लोक सभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर बोलते हुए कहा कि वह नैनीताल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा सीट को अपने लिए महफूज़ न बताते हुए नैनीताल सीट को अपने लिए सही और महफूज़ बताया।

साथ ही यशपाल आर्य ने कहा कि अगर भगत सिंह कोशियारी चुनाव नही लड़ते हैं तो वह नैनीताल से लोकसभा चुनाव लडेंगे।

आर्य ने कहा कि उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिलेगा क्योंकि उन्होंने नैनीताल सीट की हर विधान सभा में काम किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रति वफादारी की बातें करते हुए कहा कि वह पार्टी छोड़कर किसी भी पार्टी में नहीं जाएंगे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे