वर्ष 2019 में छुट्टियों की भरमार, दशहरा-दीपावली पर 4-4 दिन की छुट्टियां

  1. Home
  2. Country

वर्ष 2019 में छुट्टियों की भरमार, दशहरा-दीपावली पर 4-4 दिन की छुट्टियां

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में साल 2019 छुट्टियों के मामले में सानदार रहने वाला है। दरअसल प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2019 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साल भर में 23 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। अमर उजाला


लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में साल 2019 छुट्टियों के मामले में सानदार रहने वाला है। दरअसल प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2019 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साल भर में 23 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे।

अमर उजाला की खबर के अनुसार नए वर्ष के कैलेंडर में महापुरुषों की जयंतियों को निर्बंधित अवकाश में शामिल किया गया है। वहीं 2019 में महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार को है। सोमवार को भगवान शिवजी का वार भी माना जाता है। शिवभक्तों के लिहाज से तो यह दिन सोने पर सुहागा है। कर्मचारी 2 मार्च को शनिवार और 3 मार्च रविवार की छुट्टी के साथ 4 मार्च शिवरात्रि अवकाश सहित किसी ज्योर्तिलिंग के दर्शन का कार्यक्रम बना सकते हैं।

वहीं अप्रैल और अक्तूबर का महीना छुट्टियों से भरा होगा। 17 अप्रैल बुधवार को महावीर जयंती का अवकाश होगा और 19 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होगा। उसके बाद 20 अप्रैल को शनिवार और 21 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा। ऐसे में यदि अधिकारी कर्मचारी 18 अप्रैल की छुट्टी भी ले लें तो पांच दिन के अवकाश में कहीं के लिए भी बड़ा टूर पैकेज बना सकते हैं।

इसी तरह 12 अगस्त सोमवार को बकरीद की छुट्टी है। इससे पहले 10 अगस्त को शनिवार और 11 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। तीन दिन लगातार अवकाश रहेगा। वहीं 23 अगस्त शुक्रवार को जन्माष्टमी के बाद 24 को शनिवार और 25 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।

अक्टूबर माह में 5 अक्तूबर को शनिवार, 6 अक्तूबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ ही 7 अक्तूबर को महानवमी और 8 अक्तूबर को दशहरा अवकाश है। लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी।

दीपावली पर भी लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 26 अक्तूबर को छोटी दीपावली के दिन शनिवार का अवकाश रहेगा। 27 अक्तूबर को दीपावली, 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्तूबर को भैयादूज का अवकाश सरकार ने घोषित किया है। इनमें सबसे ज्यादा फायदा उन विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को होगा जहां सप्ताह में 5 कार्यदिवस हैं। छह कार्य दिवस वाले कर्मियों को थोड़ा कम लाभ होगा।

सरकार ने 23 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए हैं, इनमें से कर्मचारी और अधिकारी वर्ष में दो निर्बंधित अवकाश ले सकेंगे। जिलों के अधिकारी तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।

इस खबर को पढ़ने के बाद अपने उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी भी यही मनाएंगे कि 2019 के लिए ऐसा ही छुट्टियों का कलेंडर त्रिवेंद्र सरकार जारी कर दे तो वे भी 2019 में इसका आनंद ले सकें औऱ परिवार के साथ त्यौहार मनाने के साथ ही बाहर घूमने का एडवांस प्लान तैयार कर सकें।

ध्यान दें ! दो दिन बाद बंद हो जाएंगी SBI की ये 4 सुविधाएं

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

31 दिसंबर से पहले करें ये काम, वर्ना बंद हो जाएगी इन लोगों की पेंशन

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे