बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज 1 महीने बाद गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज 1 महीने बाद गिरफ्तार

बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) बुलंदशहर जिले में 3 दिसंबर को कथित गो हत्या की घटना को लेकर भड़की हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज घटना वाले दिन से ही फरार था। योगेश पर हिंसा भड़काने


बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज 1 महीने बाद गिरफ्तार

बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) बुलंदशहर जिले में 3 दिसंबर को कथित गो हत्या की घटना को लेकर भड़की हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले के  मुख्य आरोपी योगेश राज  को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज घटना वाले दिन से ही फरार था। योगेश पर हिंसा भड़काने का आरोप है।योगेश को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या व बवाल का मास्टरमाइंड बताया गया है। योगेश राज को देर रात बुलंदशहर की बीबीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

योगेश खुर्जा से बुलंदशहर आते समय ब्रह्मानन्द कॉलेज के पास से पकड़ा गया। इससे पहले मंगलवार को बुलंदशहर में स्याना हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज 1 महीने बाद गिरफ्तारपुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तारके बाद एक अन्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हिंसा वाले दिन आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल किया था। जिसके बाद प्रशांत नट ने उन्हें गोली मारी थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे