मकान मालिक की 8 साल की बेटी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

मकान मालिक की 8 साल की बेटी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

नई टिहरी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] चंबा ब्लॉक के बादशाहीथौल कस्बे में बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बादशाहीथौल के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल से यतेंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र सकल सिंह निवासी


नई टिहरी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] चंबा ब्लॉक के बादशाहीथौल कस्बे में बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बादशाहीथौल के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल से यतेंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र सकल सिंह निवासी पाली गांव बड़कोट उत्तरकाशी बीएड कर रहा था। जिस मकान में युवक रह रहा था उसी के मकान मालिक की आठ साल की बच्ची से युवक ने बीती शाम दुष्कर्म किया।

बच्ची ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। बादशाहीथौल पटवारी चौकी में युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे