उत्तराखंड | भर्ती में आए सूरज का हुआ था ITBP के जवानों के साथ विवाद, बुरी तरह पिटाई करने से हुई मौत ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | भर्ती में आए सूरज का हुआ था ITBP के जवानों के साथ विवाद, बुरी तरह पिटाई करने से हुई मौत ?

उधमसिंहनगर उत्तराखंड पोस्ट) आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए नानकमत्ता से हल्दूचौड़ आए छात्र के शव संदिग्ध हालात में आईटीबीपी परिसर की झाड़ियों में मिलने से सनसनी मची हुई है।मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने युवक की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये है। जिस पर अपर


उत्तराखंड  | भर्ती में आए सूरज का हुआ था ITBP के जवानों के साथ विवाद, बुरी तरह पिटाई करने से हुई मौत ?

उधमसिंहनगर उत्तराखंड पोस्ट) आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए नानकमत्ता से हल्दूचौड़ आए छात्र के शव संदिग्ध हालात में आईटीबीपी परिसर की झाड़ियों में मिलने से सनसनी मची हुई है।मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने युवक की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये है। जिस पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

जानकारी के मतुबिक नानकमत्ता निवासी 24 वर्षीय सूरज सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना लालकुआं स्थित आईटीबीपी परिसर में आयोजित जीडी कांस्टेबल की भर्ती में शामिल होने आया था।

इस मामले में बड़ी बात सामने आयी है कि दौड़ क्वालिफाई करने के बाद मिलने वाले टोकन नम्बर को लेकर सूरज का भर्ती प्रक्रिया में शामिल आईटीबीपी के कुछ जवानों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने सूरज की बुरी तरह पिटाई लगा दी जिस पर सूरज ने अपने साथियों को सिर से खून बहने व कान में पीड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही सूरज लापता था। उसके अन्य साथियों को आईटीबीपी के जवानों ने सूरज के कपड़ों का बैग, मोबाइल व अन्य सामान दे दिया।

उत्तराखंड  | भर्ती में आए सूरज का हुआ था ITBP के जवानों के साथ विवाद, बुरी तरह पिटाई करने से हुई मौत ?
Suraj Saxena

एक दिन बाद भी सूरज घर वापस नहीं लौटा तो सूरज के परिजनों ने लालकुआं पहुंचकर जानकारी मांगी तो आईटीबीपी के अधिकारियों ने सूरज के भागने की सूचना देकर उन्हें वापस भेज दिया जिस पर उन्होंने लालकुआं कोतवाली में सूरज की गुमशुदगी दर्ज करायी। इसके बाद आईटीबीपी के पुराने परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर के पास झाड़ियों में सूरज का सड़ा गला शव बरामद हुआ जिसकी सूचना आईटीबीपी के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को दी। जिस प्रकार से शव में सड़-गल चुका था उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो तीन दिन पुराना रहा होगा।

सूरज का शव बरामद होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। और मृतक युवक के परिजनों ने आईटीबीपी पर सूरज की हत्या का आरोप लगाते हुए आईटीबीपी पर प्रर्दशन किया। सूचना पर तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में अधिकारियों द्वारा काफी समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया। वहीं पुलिस ने सूरज सक्सेना की मृत्यु सम्बन्धी प्रकरण में कोतवाली लालकुआं में मुअस 146/19 धारा 302/343/201भादवि पंजीकृत कर दिया गया है तथा पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड | भर्ती में शामिल होने आया था छात्र, आईटीबीपी में परिसर में मिला शव

हल्द्वानी | ITBP भर्ती में आए युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

 

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे