प्रेमी के सामने गर्भवती लड़की के साथ 5 हैवानों ने किया गैंगरेप, दे दी जान

  1. Home
  2. Country

प्रेमी के सामने गर्भवती लड़की के साथ 5 हैवानों ने किया गैंगरेप, दे दी जान

बांसवाड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान के बांसवाड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अपने मंगेतर के साथ घूमने आई एक गर्भवती महिला के साथ गैंगेरेप का मामला सामने आया है। महिला को 5 लड़कों ने ने बंधक बना लिया। उसके साथ 12 घंटे में 11 बार सामूहिक बलात्कार किया गया।


प्रेमी के सामने गर्भवती लड़की के साथ 5 हैवानों ने किया गैंगरेप, दे दी जान

बांसवाड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान के बांसवाड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अपने मंगेतर के साथ घूमने आई एक गर्भवती महिला के साथ गैंगेरेप का मामला सामने आया है। महिला को 5 लड़कों ने ने बंधक बना लिया। उसके साथ 12 घंटे में 11 बार सामूहिक बलात्कार किया गया। उसे और उसके प्रेमी की बुरी तरह से पिटाई की गई।

दरअसल, इस मामले का खुलासा उस वक्त पुलिस जांच में हुआ जब बस्ती गांव के प्रभु नामक एक लड़के ने अचानक आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। तभी इस घिनौने सामूहिक बलात्कार कांड का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार बीती 13 जुलाई को प्रभु नामक युवक अपनी मंगेतर को लेकर गांव से आ रहा था। तभी रास्ते में 3 लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक और उसकी मंगेतर दोनों बेहोश हो गए। आरोपी दोनों को उठाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक कमरे में उन्हें बंद कर दिया गया। वहां उन लड़कों ने रातभर बारी-बारी से लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।

प्रेमी के सामने गर्भवती लड़की के साथ 5 हैवानों ने किया गैंगरेप, दे दी जान

जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती थी और डेढ़ महीने का गर्भ था। पिटाई और बलात्कार की वजह से डेढ़ महीने का गर्भ नष्ट हो गया। उसके बाद सुबह होने पर बलात्कारियों ने दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया। होश आने पर प्रभु अपनी मंगेतर को लेकर गांव पहुंचा। मगर वह इस घटना से इतना टूट चुका था कि दुनिया को बताने के बजाय उसने खुदकुशी कर ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस अस्पताल में भर्ती प्रेमिका तक जा पहुंची। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई और चेक किया. तब इस वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी सुनील चरपोटा, विकास, नरेश गुर्जर, विजय और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे