किराएदार ने किया 13 साल की किशोरी से दुराचार, दोस्त को भी बुलाया, मकान मालकिन ने भी दिया साथ

  1. Home
  2. Dehradun

किराएदार ने किया 13 साल की किशोरी से दुराचार, दोस्त को भी बुलाया, मकान मालकिन ने भी दिया साथ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) एक युवक ने 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने अपने साथी को भी बुला लिया। इससे पहले कि किशोरी दूसरे युवक की हवस का शिकार होती, वह उसे धक्का देकर भाग निकली। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कुछ दिनों से उसके घर पर दो युवक आते जाते थे। पड़ोसी महिला के घर पर किराये पर रहने वाले दोनों युवकों ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। बताया गया कि मकान मालकिन के संज्ञान में भी यह मामला था और उसने युवकों से पैसे लिए थे।

इसी बीच इनमें से एक युवक परिवार की 13 साल की लड़की को अपने साथ किराये के मकान में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसी वक्त दूसरा युवक भी वहां आ गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

किशोरी ने साहस जुटाकर उसे धक्का दे दिया और वहां से भाग निकली। अपने घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे