करोड़ों के मालिक हैं मुख्यमंत्री रावत समेत 8 मंत्री, जानिए कितनी है संपत्ति ?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत उनके मंत्रिमंडल के आठ सदस्य करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 1.15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं करोड़पतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हैं। उनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ से ज्यादा है। कैबिनेट प्रकाश पंत की कुल संपत्ति 1.28 करोड़ है,
 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत उनके मंत्रिमंडल के आठ सदस्य करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 1.15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

वहीं करोड़पतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हैं। उनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ से ज्यादा है। कैबिनेट प्रकाश पंत की कुल संपत्ति 1.28 करोड़ है, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की संपत्ति 1.07 करोड, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की संपत्ति 4.32 करोड़, कैबिनेट मंत्री  डॉ. हरक सिंह रावत की संपत्ति 2.68 करोड़, कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल की संपत्ति 1.74 करोड़ जबकि राज्यमंत्री रेखा आर्य की संपत्ति 12.44 करोड़ रुपए है। कैबिनेट मंत्रियों में सिर्फ अरविंद पांडेय और राज्य मंत्रियों में धन सिंह रावत की संपत्ति संपत्ति एक करोड़ से नीचे है।

वहीं एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में नव निर्वाचित 70 विधायकों में से 51 विधायक करोड़पति हैं।