चारधाम यात्रा | अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

चारधाम यात्रा | अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा | अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

शुक्रवार को अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर उत्तराखंड में स्थित चारधाम के कपाट खोलने का क्रम शुरू हो गया है। आज शुभलग्न दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं


यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर उत्तराखंड में स्थित चारधाम के कपाट खोलने का क्रम शुरू हो गया है। आज शुभलग्न दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं

शुक्रवार प्रात: श्री यमुनोत्री जी की चलविग्रह डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल खरशाली( खुशीमठ) से प्रस्थान किया। उनको विदा करने छोटे भाई  शनिदेव  महाराज यमुनोत्री धाम पहुंचे।

कपाट खुलने के अवसर पर चुनिंदा तीर्थ पुरोहितो, जिला प्रशासन की मौजूदगी में कपाट खुले। इस अवसर पर सचिव सुरेश उनियाल, पवन उनियाल,कृतेश्वर उनियाल, श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष/उपजिलाधिकारी बड़कोट चतरसिंह चौहान आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड की ओर से मां यमुना को भेंट समर्पित की गयी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे