उत्तराखंड | नई रेल लाईन के लिए गई थी जमीन, अब मिलेगा इतना मुआवजा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | नई रेल लाईन के लिए गई थी जमीन, अब मिलेगा इतना मुआवजा

Cash

रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि रू. 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि रू. 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।


 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था।  धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे